चार दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक: 27 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

भोपाल। 

देशभर में प्रस्तावित 27 जनवरी 2026 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर आम जनता और बैंक ग्राहकों पर व्यापक रूप से पड़ने की संभावना है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने जानकारी दी है कि इस हड़ताल के कारण बैंकों में लगातार चार दिन तक अवकाश रहेगा, जिससे नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस, शाखा आधारित सेवाएं और अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

UFBU (मध्यप्रदेश) के कोऑर्डिनेटर वी.के. शर्मा ने बताया कि बैंक बंद रहने की स्थिति केवल हड़ताल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि छुट्टियों के कारण चार दिन तक बैंकों में सामान्य कामकाज नहीं होगा।

क्यों लगातार चार दिन बंद रहेंगी बैंकें?

UFBU के अनुसार बैंक अवकाश का क्रम इस प्रकार रहेगा—

  • 24 जनवरी 2026: चौथा शनिवार (बैंक अवकाश)

  • 25 जनवरी 2026: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

  • 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

  • 27 जनवरी 2026: राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

इस तरह 24 से 27 जनवरी तक चार दिन लगातार बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा, जिससे आम ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…