अमरीश सिंह व एम अंसारी फिल्‍म ‘हम तो चले परदेस’ की शूटिंग 1 फरवरी से

रिया फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘हम तो चले परदेस’ की शूटिंग साल 2021 में होगी। इस फिल्‍म में भोजपुरी के चहेते स्‍टार अमरीश सिंह, एम अंसारी के साथ नजर आने वाले हैं। इनके अपोजिट फिल्‍म में अर्चना सिंह और ज्‍योति गुप्‍ता बतौर फीमेल लीड इस फिल्‍म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म के निर्माता प्रभाकर कृष्‍ण प्रसाद व एम अंसारी हैं, जबकि फिल्‍म को मनोज राव डायरेक्‍ट करेंगे।अपनी इस फिल्‍म को लेकर अमरीश सिंह बेहद एक्‍साइटेड हैं। उन्‍होंने कहा कि टायटल के अनुसार फिल्‍म भी मोस्‍ट इंटरटेनिंग होगी। इसका स्क्रिप्‍ट मुझे खूब पसंद आया। साथ ही नए और एनर्जेटिक लोगों के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्‍साहित भी हूं। उम्‍मीद करता हूं कि जब फिल्‍म पर्दे पर आयेगी, तो लोगों को यह बेहद पसंद आयेगी। वहीं, एम अंसारी जो इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं, ने कहा कि फिल्‍म ‘हम तो चले परदेस’ पारिवारिक रोमांटिक फिल्‍म होगी। दर्शक इस फिल्‍म से पूरी तरह से कनेक्‍ट होंगे। हम फिल्‍म का निर्माण पूरी भव्‍यता से करेंगे।उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला होंगे। म्‍यूजिक डॉ जॉनसन बेदर्दी का है और सिंगर भी जॉनसन बेदर्दी हैं। वहीं कुछ गानों में अमन श्‍लोक भी संगीत देंगे। फिल्‍म ‘हम तो चले परदेस’ में अब्‍दुल अंसारी और उदय भान भी नजर आने वाले हैं। डीओपी बबलू जी का होगा।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…