प्रधानमंत्री मुमताज नगर की कुमकुम से कल करेंगे वर्चुअल संवाद

अयोध्या।देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ब्लाक मसौधा के ग्राम पंचायत मुमताजनगर के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्रीमती कुमकुम पत्नी दिलीप से वर्चुअल संवाद करेंगे। उक्त अवसर पर  जनपद ,  मण्डल के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा द्वारा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी  प्रथमेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों से तैयारी की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि भी रहेंगे तथा मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम स्थल पर आने का अनुरोध किया गया है। यह कार्यक्रम कल प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने दी।

जिवेंद्रा जायसवाल

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…