सिकंदराराऊ :- सिकंदराराऊ की नगरपालिका क्रीड़ास्थल में आज T20 ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान और पूर्व पालिका चेयरमैन जैक्रम कुरैशी ने संयुक्त रूप से पहली मैच बॉल खेल कर किया।पहला मैच आगरा और दिल्ली के बीच कांटे की टक्कर के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट में इलाहाबाद फिरोजाबाद इटावा आगरा अलीगंज मथुरा हरियाणा दिल्ली पंजाब मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड बिहार हैदराबाद आदि की टीम खेलेगी। मैच के पूर्व नगरपालिका के ईओ डॉक्टर बृजेश कुमार के द्वारा मैदान में साफ सफाई के साथ सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर दी गई थी। इस मौके पर ऑल इंडिया क्रिकेट कमेंट्री के बशीर कुरैशी पंकज चौधरी उपाध्याय इकराम कुरैशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







