भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में शुरू होगी लाल गेंद से भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें आखिरी टेस्ट मैच

अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। कहां और कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर? भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का यह आखिरी मुकाबला भी अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (मोटेरा) में खेला जाएगा। हालांकि इस बार परिस्थितियां फिर से बदली हुई होंगी। लाल गेंद से दिन में होने वाले इस मुकाबले के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे होगा जबकि मैच की पहली गेंद 9:30 में फेंकी जाएगी। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण?
भारतीय सरजमीं पर होने वाले सभी मैचों के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 HD/SD और स्टार स्पोर्ट्स 3 HD/SD में होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।

अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में भारत 2-1 से आगे है और आखिरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए आखिरी टेस्ट बेहद अहम है। उसे किसी भी तरह से मैच बचाना होगा, यानी जीत या ड्रॉ से कम कुछ भी नहीं। उधर इंग्लैंड की टीम भले ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है बावजूद इसके उसके पास मैच जीतकर सीरीज को ड्रॉ कराने और भारत का खेल खराब करने का मौका होगा। ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा और इसके लिए एक रोमांचक जंग जरूर देखने को मिलेगी।

सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट था, इसलिए उसका समय भी अलग था। लेकिन अब एक बार फिर से लाल गेंद से दिन में मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि स्टेडियम इस बार भी वही है और पिच भी कमोबेश वैसी ही रहने की उम्मीद है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच चार मार्च  (गुरुवार) से खेला जाएगा। 

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    BPL: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में कई दिनों से दरबार राजशाही के खिलाड़ियों के साथ फीस को लेकर समस्या चल रही है. टीम ने इस सीजन में अभी तक कई…