NOC पर दोबारा विचार कर सकता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, क्या IPL से हटेंगे शाकिब अल हसन?

बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष अकरम खान ने बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन के साथ उनके आवास पर बैठक के बाद कहा कि शाकिब को एनओसी देने पर अगले दो दिन में विचार किया जाएगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार खान ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मैंने उनके पत्र को नहीं पढ़ा। हो सकता है कि मैं उसे नहीं समझ पाया। वह टेस्ट खेलना चाहता है जैसा कि उसने कहा।’बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को कहा कि वह शाकिब अल हसन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने पर पुनर्विचार कर सकता है। शाकिब ने इससे पहले रविवार को दावा किया था कि बीसीबी ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बजाय आईपीएल को प्राथमिकता देने के उनके फैसले को गलत तरीके से पेश किया।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘अगले दो दिनों में हम उनके एनओसी पर विचार करेंगे। अगर वह दिलचस्पी दिखाता है तो वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में खेलेगा। शाकिब ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बजाय आईपीएल में खेलना चाहता है।’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…