18 दिन, 5 राज्य… मैं बचने के लिये भागते रहे रेसलर सुशील कुमार, कुछ रसुबदारो ने दी पनाह

दो बार के ओलिंपिक मेडल जितने वाले रेसलर  सुशील कुमार 18 दिन दिल्ली पोलिस ने पकड़ लिया , रविवार सुबह सुशील को दिल्‍ली-हरियाणा बॉर्डर के पास, मुंडका से पकड़ा गया। सुशील के साथ अजय नाम के एक शख्‍स को भी गिरफ्तार किया गया है, दोनों को एक और अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्‍या के मामले में पकड़ा गया है ,
सागर की हत्‍या नॉर्थ-वेस्‍ट दिल्‍ली के छत्रसाल स्‍टेडियम में हुई था । फरार रहने के दौरान इन 18 दिनों में सुशील कुमार 5 राज्‍यों में छिपता रहा । इस दौरान उन्हें कुछ रसूखदारों आसरा देने का  शक है। इनमें दो पुलिस अधिकारी भी हैं।
4-5 मई की रात: छत्रसाल स्‍टेडियम की पार्किंग में सुशील कुमार और उसके साथियों ने कथित तौर पर सागर धनखड़ की पीट-पीटकर मार डाला था , केश दर्ज होने पर  वह ऋषिकेश भाग जाता है।
6 मई की रात: गाड़ी में बैठकर मथुरा जाता है। टोल बूथ के सीसीटीवी में नजर आता है।
7 मई के बाद: दिल्‍ली में रुकता है, फिर बहादुरगढ़  से चंडीगढ़ भाग जाता है। फिर बठिंडा
22 मई को शराब के एक सप्‍लायर से पैसे लेने गुड़गांव आते  है। हरि नगर जाकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलता है , फिर पैदल ही मुंडका जाता है किसी परिचित से मिलने। इसी दौरान पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।
सुशील कुमार ने इन 18 दिनों में दिल्‍ली से लेकर उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश तक छिपता रहा । वह इंटरनेट और ईमेल के जरिए अपने तीन साथियों के संपर्क में था। दिल्‍ली पुलिस की 14 अलग-अलग टीमें सुशील कुमार की तलाश में लगी थीं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…