भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले WTC Final में कौन होंगे अंपायर व मैच रेफरी

नई दिल्ली। भारत व न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से खेले जाने वाले आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। 18 जून से शुरू हो रहे इस फाइनल मैच के लिए जिन दो फील्ड अंपायर का चयन किया गया है वो माइकल गॉफ और रिचर्ड इलिंगवर्थ हैं। ये दोनों अंपायर आइसीसी एलिट पैनल का हिस्सा हैं। इस मैच के लिए आइसीसी ने टीवी व थर्ड अंपायर के रूप में रिचर्ज केटलबर्ग का चयन किया है। इसके अलावा इस बड़े मुकाबले के लिए आइसीसी ने मैच रेफरी के तौर पर क्रिस ब्रॉड को चयनित किया है साथ ही चौथे अंपायर के तौर पर अलेक्स वार्फ को चुना गया है।

आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मैच अधिकारियों का चयन करने के बाद आइसीसी के सीनियर मैनेजर ने कहा कि, हमें इस बात की घोषणा करने में काफी खुशी महसूस हो रही है कि, इस बेहद अहम मुकाबले के लिए हमने एक अनुभवी मैच अधिकारियों की टीम का चयन किया है। कोविड महामारी की वजह से ये समय सही नहीं है, लेकिन हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास अनुभवी और शानदार अधिकारियों के रूप में कई अंपायर और मैच रेफरी मौजूद हैं और ये सभी पिछले कई वर्ष से लगातार काम करते आ रहे हैं। हमें यकीन है कि, इन बेहद अनुभवी मैच अधिकारियों के दम पर हम इस मैच का सफल आयोजन करने में कामयाब रहेंगे और हम सभी को इस मैच के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

आपको बता दें कि, फाइनल के लिए मैदान पर मौजूद रहने वाले रिचर्ड इलिंगवर्थ ने 74 मैचों में अंपायरिंग की है तो वहीं माइकल गॉफ के पास 27 मैचों में अंपायरिंग करने का अनुभव है। टीवी अंपायर के रूप में चुने गए रिचर्ड केटलबर्ग ने 94 मैचों में अंपायरिंग की है, जिसमें 69 बार वो मैदान पर तो 25 बार टीवी अंपायर रह चुके हैं। मैच रेफरी के तौर पर चयनित हुए क्रिस ब्रॉड ने अपने करियर में 107 मैचों में बतौर रेफरी काम किया है। वहीं अलेक्स वार्फ के पास 7 मैचों में अंपायरिंग करने का अनुभव है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…