भारत के लिए बाबर आजम नहीं यह पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं ज्यादा खतरनाक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले लीग मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का एलान भी कर दिया है और इस टीम में अनुभव व युवा जोश का शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, मो. रिजवान, फखर जमां, शोएब मलिक, मो. हफीज जैसे बल्लेबाज हैं जो अपनी शानदार बल्लेबाजी के जरिए मैच बदल सकते हैं। इन सभी बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन बाबर आजम नजर आते हैं, लेकिन वो भारत के लिए ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होंगे। ये बात पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट आकिब जावेद ने कही है।

आकिब जावेद ने एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिए बाबर आजम नहीं बल्कि फखर जमां ज्यादा घातक साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि फखर जमां ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्राफी में फखर जमां ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और ये बात किसी ने भूली भी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन पाकिस्तान की टीम को भी कमजोर नहीं लग रही है और उनमें दमखम नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का स्पिन डिपार्टमेंट पाकिस्तान के मुकाबले काफी मजबूत है।

आपको बता दें कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में छठी बार पाकिस्तान का सामना करने जा रही है। इससे पहले दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में 5 बार एक दूसरे के खिलाफ मैच खेल चुके हैं और हर बार पाकिस्तान को हार ही मिली है। पाकिस्तान की कोशिश होगी की वो इतिहास बदलें तो वहीं भारत की कोशिश होगी कि वो अपना इतिहास कायम रखें।

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, हैदर अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…