दूसरी पारी में विराट कोहली की किस गलत मूव ने भारत की हार कर दी थी तय

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए थे और इसे शायद डिफेंड किया जा सकता था, लेकिन विराट कोहली ने अपनी पहली ही चाल इतनी गलत चली की टीम इंडिया की हार वहीं से तय हो गई थी। आखिरी विराट कोहली ने कौन सी गलत मूव ली इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने बताया।

जहीर खान ने टीम इंडिया की बड़ी गलती के बारे में बात करते हुए कहा कि कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह से करवानी चाहिए थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने की तो वहीं दूसरा ओवर मो. शमी ने फेंका था। बुमराह को तीसरा ओवर फेंकने के लिए कहा गया था और तब तक देर हो चुकी थी क्योंकि पहले दो ओवर में ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अपना रिदम पा लिया था और फिर उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

जहीर खान ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि मैच से पहले एक रणनीति जरूर बनती है, लेकिन मैदान पर आने के बाद आपको परिस्थिति के मुताबिक फैसले करने होते हैं। विराट कोहली चाहते तो जसप्रीत बुमराह का उपयोग ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में भारतीय टीम को पूरी तरह से पीछे कर दिया था। कोहली भारतीय गेंदबाजों का प्रयोग और ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते थे।

जहीर के मुताबिक कप्तान कोहली अपने ट्रंप कार्ड का इस्तेमाल पहले कर सकते थे और इसके लिए उन्हें तीसरे ओवर का इंतजार नहीं करना था। अगर बुमराह शुरुआत में ही कुछ कर जाते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। वैसे किसी के जहन में ये बात नहीं थी कि पाकिस्तान के दोनों ओपनर बल्लेबाज ही मैच जीत ले जाएंगे। आपको बता दें कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान की टीम ने 10 विकेट से हराया।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…