श्रेयस अय्यर को IPL 2022 के लिए अपने साथ जोड़ने को बेताब है यह फ्रेंचाइजी

नई दिल्ली। आइपीएल 2022 के लिए होने वाले मेगा आक्शन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग की आठों फ्रेंचाइजी को चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की परमिशन दी गई है। इस कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने द्वारा रिटेन किए गए चार खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की जिसमें इस टीम के बल्लेबाज व पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम शामिल नहीं था। दिल्ली ने अगले सीजन के लिए रिषभ पंत, पृथ्वी शा, अक्षर पटेल व एनरिच नार्त्जे को रिटेन किया है और इस फ्रेंचाइजी ने शिखर धवन व श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। श्रेयस अय्यर दिल्ली के साथ साल 2015 में जुड़े थे और 7 सीजन तक इस टीम का हिस्सा रहे।

अब दिल्ली ने श्रेयस अय्यर को रीलिज कर दिया है ऐसे में वो आइपीएल 2022 के लिए होने वाले मेगा आक्शन में शामिल होंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि श्रेयस जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर टीम बेताब होगी। श्रेयस अय्यर भारत के लिए वनडे व टी20 क्रिकेट लगातार खेल रहे हैं, लेकिन अब वो टेस्ट में भी डेब्यू कर चुके हैं और अपने पदार्पण टेस्ट मैच की पहली पारी में ही शतक भी लगाया।

अब टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़ने को लेकर बेताब है और किसी भी हाल में इस खिलाड़ी को खरीदना चाहती है। मुंबई इंडियंस टीम में पहले से ही कई शानदार खिलाड़ी हैं और वो इनमें से चार खिलाड़ियों को जरूर रिटेन करेगी, लेकिन ये टीम श्रेयस अय्यर को अपने साथ जोड़कर अपनी बल्लेबाजी लाइनअप को और मजबूत करने की सोच रही है। एक तरफ जहां मुंबई नीलामी के जरिए श्रेयस को अपने साथ जोड़ने को बेताब है तो वहीं दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद भी उन्हें अपने साथ जोड़ सकते हैं क्योंकि श्रेयस कप्तानी भी कर सकते हैं साथ ही बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।

ऐसे में अगर नीलामी से पहले श्रेयस अगर इन दोनों में से किसी टीम के साथ जुड़ जाते हैं तो मुंबई का सपना अधूरा भी रह सकता है। आइपीएल 2022 में दस टीमें खेलती हुई नजर आएंगी और इनमें से दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को नीलामी से पहले तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल करने की अनुमति दी गई है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…