प्लेइंग इलेवन की पहेली को इस तरह सुलझाएंगे विराट कोहली, मुंबई टेस्ट से पहले दिया बयान

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन को लेकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट को माथापच्ची करनी होगी। हालांकि, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई टेस्ट मैच से पहले प्रेस कान्फ्रेंस में बता दिया है कि वे कैसे प्लेइंग इलेवन की पहेली को सुलझाने वाले हैं, क्योंकि उनके आने से काफी कुछ बदल गया है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे को नंबर चार पर खेलना पड़ा है, जो कि टीम के उपकप्तान भी हैं। ऐसे में क्या उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा, या फिर नंबर तीन के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का पत्ता कटेगा, या फिर कानपुर टेस्ट मैच में पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर को बाहर किया जाएगा, ये कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब मिलना बाकी है। माना ये जा रहा है कि मयंक अग्रवाल को भी ओपनिंग स्लाट से हटाया जा सकता है।

उधर, दूसरे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने जो बयान दिया है, उससे साफ हो गया है कि वे किस तरह प्लेइंग इलेवन का चयन करेंगे। उनका कहना है, “आपको उस स्थिति को समझना होगा जहां टीम को रखा गया है, आपको यह समझना होगा कि खिलाड़ी कहां खड़े हैं। आपको अच्छी तरह से संवाद करना होगा, खिलाड़ियों से बात करनी होगी और उनसे एक तरह से संपर्क करना होगा, चीजों को स्पष्ट रूप से समझाना होगा। हमने अतीत में संयोजन को देखते हुए बदलाव किए हैं, हमने व्यक्तियों को समझाया है और उन्होंने कुछ संयोजन के साथ जाने के पीछे हमारी मानसिकता को समझा है।”

विराट कोहली ने इसी कड़ी में आगे बताया, “ऐसा करना कोई मुश्किल काम नहीं है, टीम के भीतर सामूहिक भरोसा और विश्वास होता है। रास्ते में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर हम इसे समझते हैं। दिन के अंत में, हम सभी पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं और यह कुछ ऐसा है जो हमने लगातार किया है। एक टेस्ट टीम के रूप में, हमने पिछले 5-6 वर्षों में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सेट का समर्थन किया है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे।”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…