दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को भी लगा बड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन हुए बाहर

नई दिल्ली। मुंबई टेस्ट मैच से पहले जहां भारतीय टीम को तीन खिलाड़ियों के रूप में बड़ा झटका लगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम को भी कप्तान केन विलियमसन के रूप में बड़ा झटका लगा है। मुंबई के वानखेड़े में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ये जानकारी सामने आ गई है कि केन विलियमसन इस टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण केन विलियमसन मुंबई टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि केन विलियमसन दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी अनुपस्थिति में ओपनर टाम लाथम टीम की कप्तानी संभालेंगे। न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने इस बात की पुष्टि की है कि केन विलियमसन बाएं हाथ की कोहनी में चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट ने 2021 में केन विलियमसन को काफी परेशान किया है।

कोच गैरी स्टीड ने कहा है, “केन विलियमसन के लिए इस तरह की लगातार चोट से निपटने के लिए यह वास्तव में कठिन समय रहा है। हालांकि, हम इस साल टी20 विश्व कप में चोट का प्रबंधन करने में सक्षम रहे हैं, टेस्ट क्रिकेट में बदलाव और बढ़ी हुई बल्लेबाजी लोड फिर से है। इस वजह से उनकी कोहनी की परेशानी बढ़ गई है। हर कोई जानता है कि वे टेस्ट क्रिकेट से कितना प्यार करते हैं और उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है।”

ये भारतीय खिलाड़ी हुए हैं चोटिल

मुंबई टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, आलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी चोटिल हैं और वे भी इस टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इस तरह अब तक इस मुकाबले में चार खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ा है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…