विराट कोहली के तमाम कमेंट पर बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली पर तोड़ी चुप्‍पी, कही यह बातें

नई दिल्ली। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली द्वारा बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में कही गई बातों पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले बुधवार को वनडे कप्तानी व टी20 कप्तानी को लेकर अपनी बातें सबके सामने रखी थी। कोहली ने कहा था कि गांगुली ने उन्हें कभी टी20 की कप्तानी छोड़ने से पहले नहीं रोका था साथ ही वनडे की कप्तानी से हटाने से पहले भी उनसे किसी तरह की कोई बात नहीं की गई थी।

कोहली ने कहा था कि मेरे साथ बीतचीत के बारे में जो कुछ भी कहा गया था वो गलत था और 8 दिसंबर को वनडे कप्तानी से हटाए जाने से सिर्फ डेढ़ घंटा पहले मुझे इसके बारे में बताया गया था। इससे पहले इसे लेकर मुझसे किसी भी तरह की कोई बात टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद नहीं की गई थी। जब मैंने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी, तो मैंने सबसे पहले BCCI से संपर्क किया और उन्हें अपने फैसले से अवगत कराया और उनके सामने अपनी बात रखी। मैंने कारण बताया कि मैं टी20 कप्तानी क्यों छोड़ना चाहता था और मेरे विचार को बहुत अच्छी तरह से सुना गया था। ये कोई अपराध नहीं था और मुझे कोई झिझक नहीं थी। इसके बाद मुझसे एक बार भी नहीं कहा गया था कि आपको टी 20 कप्तानी नहीं छोड़नी चाहिए।

अब विराट कोहली की बातों का जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने न्यूज 18 से कहा कि मैं इन बातों को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं और बीसीसीआइ इससे उचित तरीके से निपटेगा और आप इसे बोर्ड पर छोड़ दीजिए। फिलहाल सबसे जो बड़ी बात है वो ये कि आखिर सौरव गांगुली और विराट कोहली में से सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन बोल रहा है। गांगुली ने कहा था कि हमने कोहली को टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था तो वहीं वनडे की कप्तानी को लेकर उनसे बात की गई थी तो वहीं कोहली ने साफ तौर पर कहा कि बीसीसीआइ ने उनसे कभी भी ये बातें नहीं कही।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…