आस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी को किया घोषित, 8 विकेट खोकर बनाए 416 रन

नई दिल्ली। सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जारी पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान आस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी को घोषित कर दिया है। आस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के सात गेंदबाज मिलकर आस्ट्रेलिया के सिर्फ 8 बल्लेबाजों को आउट कर पाए। उसमें से भी पांच विकेट स्टुअर्ट ब्राड ने अपने नाम किए।

इस मैच में आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी और कंगारू टीम ने 134 ओवर खेले और 8 विकेट खोकर 416 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने शतक ठोका। उन्होंने 260 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 137 रन की पारी खेली, जबकि 141 गेंदों में 67 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। आस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से 38 रन ओपनर मार्कस हैरिस, 34 रन मिचेल स्टार्क, 30 रन डेविड वार्नर और 28 रन मार्नस लाबुशाने ने बनाए।

उधर, इंग्लैंड की तरफ से पांच विकेट स्टुअर्ट ब्राड को मिले, जबकि 1-1 विकेट जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जो रूट मिला। बेन स्टोक्स, जैक लीच और डाविड मलान का विकेट का कालम खाली रहा। हालांकि, बेन स्टोक्स चोटिल होकर दूसरे दिन की शुरुआत में ही मैदान से बाहर हो गए थे। ये इंग्लैंड की टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था, क्योंकि वे भी विकेट टेकिंग बालर हैं और बल्लेबाजी के लिए भी काफी फेमस हैं।

गौरतलब है कि इस एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम तीन मैच पहले ही हारकर सीरीज गंवा चुकी है। इंग्लैंड के पास आत्मसम्मान बचाने का मौका जरूर है, लेकिन देखना ये है कि क्या इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में अपनी हार टाल पाएगी या फिर नतीजा वही होगा जो इस सीरीज के पहले तीन मैचों में देखने को मिला है। एशेज सीरीज का आखिरी मैच होबार्ट में होना है, जिसके लिए तैयारियां जारी हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…