रिषभ पंत की ओपनिंग का रिकार्ड शानदार, इस टीम के खिलाफ जड़ा था शतक

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने दूसरे वनडे में नई ओपनिंग जोड़ी को आजमाया। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को भेजा गया था। केएल राहुल को होने के बाद भी कोच राहुल द्रविड़ ने उनको यह मौका दिया, जिसको लेकर कुछ लोगों ने हैरानी जताई। लेकिन यह पहला मौका नहीं था जब कोच द्रविड़ ने पंत से पारी की शुरुआत कराई है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 44 रन से जीत हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 237 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 193 रन ही बना पाई। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। पहला मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीता था।

रिषभ पंत ने की रोहित के साथ ओपनिंग

सीनियर टीम में रिषभ पंत को पहली बार ओपनिंग करने का मौका मिला। पिछले मैच में इशान किशन ने पारी की शुरुआत की थी। दूसरे मैच में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह मौका दिया गया। सबको उम्मीद थी राहुल ही कप्तान के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। जब बल्लेबाजी की बारी आइ तो रोहित के साथ पंत मैदान पर आए। 34 गेंद पर उन्होंने 18 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके लगाए।

द्रविड़ की कोचिंग में पंत का रिकार्ड शानदार

पंत को कोच द्रविड़ काफी अच्छे से जानते हैं और उनके साथ अंडर 19 टीम में कोच रहते हुए काम कर चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान पंत से पारी की शुरुआत कराई थी। पहले मैच में वह फ्लाप रहे थे लेकिन दूसरे ही मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन की पारी खेल डाली थी। तीसरे मुकाबले में पंत ने नेपाल के खिलाफ 78 रन की पारी खेल डाली थी जबकि अगले मैच में नामिबिया के साथ दमदार शतक ठोका था। इस मैच में उनके बल्ले से 14 चौके 2 छक्के निकले थे और टीम ने 349 रन बनाए थे। 11 अंडर 19 मुकाबलों में पंत ने 41.27 की औसत से 454 रन बनाए हैं। इस में उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी देखने को मिली थी।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…