यूक्रेन की मदद को साझा कदम उठाने को तैयार हुए यूरोपीय देश

कीव । यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के अलावा पौलेंड के राष्‍ट्रपति एंड्रेज डूडा से रूस के हमले के संबंध में बात की है। इस बातचीत में तीनों राष्‍ट्र मिलकर रूस का जवाब देने को भी राजी हुए हैं। एक ट्वीट में जेलेंस्‍की ने बताया है कि उनकी इन दोनों राष्‍ट्राध्‍यक्षों से बातचीत रविवार को हुई थी। इसमें सभी रूस के खिलाफ एक साझा कदम उठाने को तैयार हुए हैं।

गौरतलब है कि रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआइ ने बताया था कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में रक्षा मंत्री और मिलिट्री जनरल स्टाफ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को युद्ध के लिए तैयार रखा जाए। इसकी कई देशों ने कड़ी आलोचना भी की है। रायटर्स के मुताबिक जेलेंस्‍की ने बोरिस जानसन को कहा है कि अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बेहद खास हैं।

आपको बता दें कि रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद के लिए यूरोपीय देशों और अमेरिका ने सैन्‍य साजो-सामान यूक्रेन भेजा है। साथ ही रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। रूस को स्विफ्ट से भी बेदखल कर दिया गया है। वहीं शनिवार को रूस के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूस के शहर मिन्‍स्‍क में पहुंचा था। विभिन्‍न समाचार एजेंसियों ने बताया था कि ये प्रतिनिधिमंडल मिन्‍स्‍क में यूक्रेन के साथ होने वाली बातचीत के लिए वहां पर पहुंचा है।

जेलेंस्‍की ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्‍होंने ब्रिटेन और पौलेंड के राष्‍ट्राध्‍यक्षों को यूक्रेन और युद्ध के ताजा हालातों की जानकारी दी। इसके अलावा जेलेंस्‍की ने फोन पर ही यूरोपीयन यूनियन के राष्‍ट्रपति ऊरसुला वोन डेर लेयिन से भी इस बारे में बात की है। ऊरसुला के साथ जेलेंस्‍की ने यूक्रेन की सुरक्षा को और अधिक पुख्‍ता करने के बारे में बातचीत की है। इससे पहले उन्‍होंने लिथुआनिया के राष्‍ट्रपति से बात की थी। जेलेंस्‍की ने कहा है कि रूस के साथ जारी जंग के बाद उन्‍होंने अपने कई मित्र देशों से बात कर मदद मांगी है। बता दें कि जेलेंस्‍की इनके अलावा स्‍पेन, पुर्तगाल से भी बात कर चुके हैं।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…