असम की माजुली विधानसभा सीट पर उपचुनाव जारी

दिसपुर : माजुली (एसटी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 9 बजे तक केवल 11.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। बता दें कि माजुली विधानसभा सीट पिछले साल केंद्रीय जहाजरानी, ​​बंदरगाह और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी, वे राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे।

कोरोना नियमों का सख्ती से हो रहा पालन

जानकारी के अनुसार कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई हैं, इसके चलते निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। गौरतलब है कि मतदान केंद्रों पर मास्क पहनना और सेनेटाइजर उपलब्ध कराने को अनिवार्य कर दिया गया है। इसी के साथ प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुखार नापने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि सोनोवाल इस सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं।

कई लोगों की किस्मत दांव पर

बताते चलें कि इस उपचुनाव में कई प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। भाजपा के भुबन गाम, विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी और असम जातीय परिषद (अजाप) के चितरंजन बासुमतारी और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के भैती रिचांग इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। आयोग के अनुसार इस सीट पर कुल 1,33,227 मतदाता हैं जिसमें से 65,408 महिलाएं हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…