श्रेयस अय्यर बने 'प्लेयर आफ द मैच' जबकि रिषभ पंत बने 'प्लेयर आफ द सीरीज'

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम इस क्रिकेट सीरीज में पूरी तरह से हावी रही और टी20 के बाद टेस्ट सीरीज में भी यही हाल रहा। वैसे तो टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में पूरी टीम का योगदान रहा, लेकिन रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर बेहद खास रहे। इसी वजह से पंत को प्लेयर आफ द सीरीज और श्रेयस अय्यर को प्लेयर आफ द मैच (डे-नाइट टेस्ट के लिए) चुना गया।

श्रेयस अय्यर बने प्लेयर आफ द मैच

बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारत को श्रीलंका पर 238 रन से जीत मिली और टीम की जीत में श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 67 रन की पारी खेली। उनकी इस बल्लेबाजी की वजह से उन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया क्योंकि बेंगलुरु की पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। श्रीलंका के खिलाफ पहले यानी मोहाली टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा को प्लेयर आफ द मैच चुना गया था जिन्होंने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी और 9 विकेट लिए थे। श्रेयस अय्यर ने इस टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में 62 की औसत से 186 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाया। उनका बेस्ट स्कोर 92 रन रहा।

रिषभ पंत बने प्लेयर आफ द सीरीज

रिषभ पंत ने टेस्ट सीरीज में विकेट के आगे और पीछे दोनों जगह की काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन विकेटकीपिंग की वजह से उन्हें प्लेयर आफ द सीरीज का खिताब दिया गया। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 96 रन की पारी खेली थी और विकेट के पीछे तीन कैच लपके थे। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 39 रन और 50 रन की पारी खेली साथ ही पांच कैच पकड़े और तीन बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया। पंत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में 61.66 की औसत से 185 रन बनाए और दो अर्धशतक लगाया साथ ही उनका बेस्ट स्कोर 96 रन रहा।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…