टाइगर श्रॉफ ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को दी बर्थडे की शुभकामनाएं, एक्ट्रेस को बताया- ‘एक्शन हीरो’

नई दिल्ली : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी शानदार फिटनेस और बोल्ड अवतार को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। 13 जून यानी सोमवार को वो अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस यादगार मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इसी बीच उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने उनकी एक वीडियो साझा कर दिशा पाटनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस वीडियो को देखने पर मालूम होता है कि, ये दिशा और टाइगर के वर्कआउट सेशन का है। वीडियो में टागइर शर्टलेस होकर बैकफ्लिक लगाते हुए दिख रहे हैं, जबकि दिशा एक जगह से जंप लगाकर किक मारने की प्रैक्टिस करती हुई दिख रही हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर टाइगर श्रॉफ ने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, आशा है कि आप इस साल और भी ऊंची उड़ान भरेंगे। हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो! आज स्वादिष्ट खान खाओं और खूब मस्ती करो।

बता दें, सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा को अक्सर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ और मां के साथ घूमते हुए भी देखा जाता है। हालांकि अभी दोनों के रिश्ते को लेकर किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

वहीं, बात अगर टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी है। जिसका निर्माण वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी खबर सामने आई थी, जिसमें खुलासा किया गया था कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ काफी बड़े बजट की फिल्म होगी, जो लगभग 400 करोड़ के आसपास का है। इस फिल्म में टाइगर के साथ अक्षय कुमार बतौर को-स्टार नजर आएंगे। फिल्म को अगले साल यानी 2023 में क्रिसमस पर रिलीज किया जाएगा।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…