ऑस्ट्रेलियाई महिला के मर्डर केस में भारतीय गिरफ्तार:2018 में हत्या कर भारत भाग आया, राजविंदर पर 5 करोड़ का इनाम रखा था

दिल्ली पुलिस ने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के मामले में राजविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। 2018 में राजविंदर ने ऑस्ट्रेलिया के क्वीनस्लैंड में एक महिला की हत्या कर दी थी। इसके बाद वो भाग कर भारत आ गया था। वह इनिसफेल में नर्स का काम करता था।

राजविंदर ने टोयाह कॉर्डिंग्ले नाम की महिला की हत्या कर दी थी। हत्या के दो दिन बाद वो अपनी पत्नी-बच्चों और नौकरी छोड़कर भाग गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर 2018 में 24 साल की टोयाह कॉर्डिंग्ले ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स से 40 किलोमीटर उत्तर में वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को टहलाने गई थी। तभी उसकी हत्या कर दी गई थी।

24 साल की टोयाह की लाश उनके पिता को मिली थी।
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने रखी थी अब तक की सबसे बड़ी ईनामी राशि
क्वींसलैंड पुलिस ने राजविंदर को पकड़वाने वाले को 1 मिलियन डॉलर की पेशकश की थी। ये क्वींसलैंड पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी ईनामी राशि है। एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- हम जानते हैं कि राजविंदर टोयाह की हत्या के बाद 22 अक्टूबर 2018 को केर्न्स से भाग गया था। 23 अक्टूबर को उसने सिडनी से भारत के लिए उड़ान भरी थी।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    मार्को रुबियो का बड़ा बयान: पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं, ट्रेड डील पर भी जताई उम्मीद

    नई दिल्ली। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ अमेरिका…