मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ इंदौर के श्री शुभम ने पौध-रोपण कर मनाया जन्म-दिवस

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ डी.जी. न्यूज चैनल के संपादक श्री सचिन मिश्रा तथा इंदौर से आए श्री शुभम विजयवर्गीय ने अपने जन्म-दिवस पर स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और प्रतिवर्ष जन्म-दिवस और जीवन के अन्य शुभ अवसरों पर निरंतर पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिरनी, पिथोडिया और शहतूत के पौधे लगाए।

श्री शुभम विजयवर्गीय सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। वे अपना जन्म-दिवस मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण कर मनाना चाहते थे। सहमति प्राप्त होने पर श्री विजयवर्गीय पौध-रोपण के लिए इंदौर से भोपाल आए। उनकी पत्नी श्रीमती आरती विजयवर्गीय भी साथ थी। पौध-रोपण में श्री हरीश मिश्रा, श्रीमती रमा मिश्रा, श्रीमती अनामिका, श्री संतोष अस्‍वानी और श्री विनय भी सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…