भाई की शादी में पहुंचीं उर्वशी रौतेला:ग्रे लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, बारात में किया जोरदार डांस

उर्वशी रौतेला अपने भाई की शादी के लिए उत्तराखंड पहुंची हैं। इसी बीच का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह डांस करती हुई नजर आईं। वीडियो में उर्वशी अपने भाई की बारात में जबरदस्त ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं। हल्दी से लेकर शादी तक, एक्ट्रेस हर फंग्शन को भरपूर इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान उर्वशी को ग्रे कलर के लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी पेयर करते देखा गया है, जिसमें एक्ट्रेस का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। उनके इस लुक को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, उर्वशी अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस और ऋषभ पंत की तकरार ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी।

  • Related Posts

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…