वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे PM मोदी:गुरु गोबिंद सिंह के साहबजादों को श्रद्धांजलि दी; मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शबद कीर्तन सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को याद करते हुए वीर बाल दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पहुंचे और यहां शबद कीर्तन सुना। ये कीर्तन 300 बाल कीर्तनियों ने गाया था।

इससे पहले सोमवार सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साहिबजादों और माता गूजरी जी के बलिदान को लेकर श्रद्धांजलि दी। पीएम ने 9 जनवरी, 2022 को प्रकाश पर्व पर घोषणा की थी कि सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चारों साहबजादों को श्रद्धांजलि देते हुए इस साल से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा।

साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की कुर्बानी की याद में मनाया जा रहा वीर बाल दिवस
गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों लड़के शहीदी को प्राप्त हुए थे। लेकिन यह दिवस खासतौर से साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को याद करने के लिए मनाया जा रहा है, जो 6 और 9 साल की छोटी उम्र में शहीद हुए। उन्हें मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर पंजाब के सिरहिंद में कत्ल कर दिया गया। गुरु गोबिंद सिंह के बेटों को जहां जिंदा जमीन में दफना दिया गया था, उसे फतेहगढ़ साहिब के नाम से जाना जाता है।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…