Meghalaya Exit Polls 2023: मेघालय में नहीं चला मोदी मैजिक, एग्जिट पोल का आंकड़ा चौंका रहा, दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर रही बीजेपी

मेघालय विधानसभा चुनाव इस बार बीजेपी के लिए बहुत ही खास रहा है. राज्य में पहली बार बीजेपी ने सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी बड़े दांव की उम्मीद कर रही है. ईसाई बहुल राज्य में बीजेपी पीएम मोदी के सहारे जीत की उम्मीद कर रही थी लेकिन मोदी मैजिक चलता नहीं दिखाई दे रहा है. चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल के नतीजे यही बताते हैं.

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सोमवार (27 फरवरी) को मतदान पूरा हो गया. राज्य की 60 सीटों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को त्रिपुरा और नगालैंड के साथ घोषित किए जाएंगे. इसके पहले एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं, जिसमें जनता का मूड पता चल रहा है. राज्य की 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ था. एक कैंडिडेट के निधन के कारण एक सीट पर चुनाव टल गया.

दहाई से भी नीचे बीजेपी
एग्जिट पोल के मुताबिक मेघालय में बीजेपी दहाई का आंकड़ा भी पार करती नहीं दिखाई दे रही है. सभी एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए ऐसा ही रुझान दिखा रहे हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक 59 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 4 से 8 सीटें मिलती दिखाई गई हैं. राज्य में नेशनलिस्ट पीपल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ा दल बन सकती है. एनपीपी को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 6-12 सीट मिलती दिखाई गई हैं. टीएमसी को 5-9 सीट मिलती दिख रही हैं.

जी न्यूज-मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, एनपीपी को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं. टीएमसी को 8-13 सीट मिलती दिख रही है और पार्टी किंगमेकर बन सकती है. बीजेपी को 6 से 11 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस को 3-6 जबकि अन्य के खाते में 10 से 19 सीटें जाती नजर आ रही हैं.

बीजेपी का वोट शेयर दहाई के पार
राज्य में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फायदा बीजेपी को होता दिख रहा है. एग्जिट पोल बीजेपी को 14 फीसदी वोट मिलता दिखा रहे है. एनपीपी को 29 फीसदी, कांग्रेस को 19 फीसदी और टीएमसी को 16 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य दलों को 11 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…