India Playing 11 Ahmedabad Test: चौथे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!, केएल राहुल के साथ बेंच पर बैठेंगे मोहम्मद सिराज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ से कम नहीं है. इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाएगी. अगर मेज़बान टीम आखिरी मैच हार जाती है तो टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पाने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ेगा. इसलिए इस मैच में टीम की प्लेइंग इलेवन काफी मज़बूत होनी चाहिए.

इन बदलावों के साथ उतरेगी टीम इंडिया

चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज के रूप में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें आखिरी मैच में आराम दिया जाएगा और उनकी जगह मोहम्मद शमी वापसी करेंगे. सिराज इसके बाद खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ के स्क्वाड का भी हिस्सा हैं. इससे पहले इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में शमी को आराम दिया गया था और उनकी जगह उमेश यादव को टीम का हिस्सा बनाया गया था. वहीं, अहमदाबाद की पिच को देखकर भी टीम की प्लेइंग इलेवन में बदवाल किया जा सकता है.

एक्ट्रा बल्लेबाज़ी की ओर जा सकती है टीम इंडिया

टीम को टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. केएल राहुल चौथे टेस्ट में भी बेंच गर्म करते हुए दिखेंगे और शुभमन गिल को एक और मौका दिया जएगा. इसके अलावा, एक एक्ट्रा बल्लेबाज़ के रूप में टीम के मिडिल ऑर्डर में बदलाव किया जा सकता है. इसके लिए टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की ओर देख सकती है. सूर्या को टीम में लाने के लिए तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव को बाहर किया जा सकता है.

इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट में सिराज और उमेश यादव ने कुल 13 ओवर डाले थे. वहीं अब तक पूरी सीरीज़ में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने कुल 61.1 ओवर ही फेंके हैं. ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ की जगह टीम में एक अधिक बल्लेबाज़ को शामिल किया जा सकता है. तीनों ही टेस्ट में अधिक्तर भारतीय बल्लेबाज़ नाकाम ही दिखाई दिए हैं. अब तक विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज़ों का बल्ला खामोश ही रहा है.

वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का बात करें, तो गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सोर्स ने ‘इंडियन एक्प्रेस से बात करते हुए कहा, “हम इस टेस्ट के लिए एक स्पोर्टिंग विकेट के लिए जाएंगे. सेंट्रल सक्वायर पर हमारे पास काली और लाल मिट्टी की दोनों तरह की पिचें हैं. इस बात का जल्द ही फैसला किया जाएगा कि टेस्ट किस पिच पर खेला जाएगा.”

चौथे टेस्ट मैच के लिए ऐसी होगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव/सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…