मणिपुर में हिंसा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र होंगे कल एयरलिफ्ट, शिवराज सरकार ने की तैयारी

मणिपुर में हिंसा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है, दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते मध्यप्रदेश के छात्र जो मणिपुर में अध्ययनरत है एवं मध्यप्रदेश निवासी जो मणिपुर से वापस आना चाहते है उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए है और संबंधित अधिकारियों ने प्रदेश के छात्रों एवं लोगो से संपर्क कर उन्हे वापस लाने संबंधी जानकारी दी और आवश्यक प्रक्रियायें पूरी की गई।

मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में व्यवस्था की गई

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फिलहाल कुल 50 छात्र एवं लोगो की वापस लाने की व्यवस्था की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत सबसे पहले छात्रों एवं लोगो को एलायंस एयरलाइन के माध्यम से कल दोपहर बाद इंफाल से गुवाहाटी लाया जाएगा। गुवाहाटी से दूसरी एयरलाइन के माध्यम से वापस आने वाले समस्त प्रदेश निवासियों को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि वे समस्त छात्रों एवं लोगो के रूकने एवं खाने की समुचित व्यवस्था मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में करे। दिल्ली से सभी छात्रों एवं लोगो को उनके शहर के निकटतम एयरपोर्ट इंदौर एवं भोपाल के लिए नियमित उड़ानों से वापस लाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में अभी तक 24 छात्रों की जानकारी मध्यप्रदेश शासन के पास है। शासन ने कुल 50 लोगो के वापस लाने की फिलहाल व्यवस्था की है बताया जा रहा है कि कल दोपहर 12 बजे तक 24 छात्रों के अतिरिक्त कोई और वापसी के लिए प्रदेश सरकार से संपर्क करता है तो उन्हें भी प्रदेश सरकार द्वारा वापस लाया जाएगा।

  • Related Posts

    78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन कारावास..77.64 लाख जुर्माना..चौंक गए न आप..

    जी हां पांच नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म और लैंगिक हमला करने के मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 78 वर्षीय प्यारे मियां को 10 बार आजीवन…

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…