MP News : सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिवराज देेने जा रहे बड़ी सौगात!

MP News :  मध्यप्रदेश में आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली खुशखबरी के बाद अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। जल्द ही यह सौगात जल्द सीएम शिवराज सिंह चौहान दे सकते हैं। दरअसल, केंद्र की तर्ज पर सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है।

बता दें कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियेां का महंगाई भत्ता अबतक नहीं बढ़ाया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों नाराजगी है। सूत्रों का कहना है कि कमचारियों की नाराजगी को दूर करने के लिए जून महीने में सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में इंक्रीमेंट किया जा सकता है। जिसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है। या फिर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा सकता है।

आपको सबसे पहले यह बता दें कि अभी फिलहाल कर्मचारियों को राज्य के 7वें वेतन आयोग के अुनसार 38 फीसदी डीए दिया जा रहा है। जिसे बढ़कार 42 फीसदी किया जा सकता है। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में 10 हजार तक वृद्धि देखने को मिलेगी। यह भी बता दें कि अगर ऐसा होता है तो सरकारी खजाने पर करीब 160 करोड़ का भार आएगा।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…