अमृतपाल भगोड़ा घोषित

चंडीगढ़. पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश रविवार को दूसरे दिन भी जारी है। पंजाब पुलिस ने राज्य में उसे ढूंढने के लिए मेगा सर्च ऑपरेशन छेड़ा है। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल को शनिवार को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी मगर वह पुलिस को चकमा देकर निकल गया। उसकी गाड़ी नकोदर में खड़ी मिली। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल का मोबाइल फोन भी इसी गाड़ी में मिला।

अमृतपाल की गिरफ्तारी की सूचना शनिवार दोपहर में आई थी मगर देर रात पुलिस ने बताया कि वह फरार है। अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, उस पर NSA लगाने की तैयारी है। अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह एक्टर और प्रोड्यूसर है। पुलिस ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…