राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर पूछताछ करनी है। राहुल ने बयान दिया था- रेप पीड़ित उनसे मिली थी। जब मैंने उससे कहा कि पुलिस में शिकायत करो तो उसने मना कर दिया। कहा कि शर्मिंदा होना पड़ेगा। पुलिस ने राहुल से रेप का शिकार हुई लड़की के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है ताकि उस लड़की को सिक्योरिटी दी जा सके। पुलिस ने पीड़िता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सवालों की एक लिस्ट राहुल को भेजी है।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…