भोपाल पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी

भोपाल,राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश आएंगे। वे भोपाल में चल रही तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और चीफ आफ आर्मी स्टाफ अनिल चौहान सहित सेना के बड़े अधिकारी शामिल हुए हैं। 30 मार्च को प्रारंभ हुई इस कांफ्रेंस का शनिवार को अंतिम दिन है। सम्मेलन में तीनों सशस्त्र बलों के कमांडर और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। अंतिम दिन थलसैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी होगी। कमांडर कान्फ्रेंस को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाली चुनौतियों से निपटने अपनी सैन्य तैयारियों से शनिवार को प्रधानमंत्री को अवगत कराया जाएगा।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…