राजस्थान के सीएम कोरोना संक्रमित

, 04 Apr 2023 कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, सीएम अशोक Update: देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री, दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी कोरोना हो गया है। आधे घंटे के भीतर दोनों ही नेताओं ने एक के बाद एक, खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।’

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…