हंगामे के बीच लोकसभा स्थगित

नई दिल्ली 7 अप्रैल 2023. संसद के दोनों सदनों को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही बजट सत्र समाप्त हो गया। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में 34 फीसदी और राज्यसभा में 24 फीसदी ही कामकाज हुआ। संसद स्थगित होने के बाद कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी पार्टियों ने विजय चौक पर तिरंगा मार्च किया।
6 बिल पास हुए
केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दोनों सदनों में कुल छह बिल पास हुए। सत्र के दौरान लोकसभा में आठ बिल पेश हुए। गुरुवार को सत्र शुरू होते ही कांग्रेस और विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष अदाणी-हिंडनबर्ग मामले पर संयुक्त संसदीय समिति की मांग को लेकर अड़ा हुआ है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…