देश में पहली बार नदी के नीचे मेट्रो

कोलकाता 13 अप्रैल 2023. कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को हुगली नदी के नीचे से मेट्रो का सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया। देश में यह पहली बार है जब मेट्रो पानी के नीचे सुरंग में चली है। इस परीक्षण में मेट्रो के रेक कोलकाता से हावड़ा के बीच सुरंग में चलाए गए। परीक्षण के समय कोलकाता से हावड़ा मैदान स्टेशन तक मेट्रो रेक में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक पी.उदय कुमार रेड्डी सहित सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

हुगली नदी के नीचे गहराई में बनी सुरंग
उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि यह आधुनिक परिवहन कोलकाता और इसके आसपास के लोगों के लिए क्रांतिकारी परिवहन व्यवस्था साबित होगी। परीक्षण के समय मेट्रो हुगली नदी के नीचे 32 मीटर की गहराई में बनी सुरंग में चली। मेट्रो सेवा में भूमिगत ट्रैक की लंबाई 4.8 किलोमीटर है। जिसमें नदी के नीचे सुरंग की लंबाई 520 मीटर है।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…