लखनऊ 13 अप्रैल 2023. उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के फरार बेटे असद और उसके साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। इस एनकाउंटर के बाद यूपी सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ और हैदरबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने असद एनकाउंटर पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे धार्मिक भेदभाव करार दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा, “बीजेपी (BJP) महजब के नाम पर एनकाउंटर करती है। कोर्ट और जज किस लिए हैं? अदालतों को बंद कर दो। क्या बीजेपी वाले जुनैद और नासिर के मारने वालों को भी गोली मारेंगे, नहीं क्योंकि ये मजहब के नाम पर एनकाउंटर करते हैं।”
इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी
By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…





