पिता उदय प्रताप ने की बेटे रघुराज प्रताप सिंह पर टिप्पणी

14 अप्रैल 2023 कुंडा. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप के एक ट्वीट से जनपद में हलचल तेज हो गई है। उनके ट्वीट को लेकर राजा भैया समर्थक भी खामोश हैं। हर कोई उनकी तल्ख टिप्पणी को लेकर हैरत में हैं। उदय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह तकरीबन सवा दस बजे अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल पर लिखा कि रघुराज भदरी अपने आदर्श मुल्ला मुलायम से कम नहीं। उनके ट्वीट के बाद हर कोई इसका मायने तलाशने लगा। उनके ट्वीट पर शुभम सिंह राजपूत ने री ट्वीट करते हुए कहा, बड़े राजा अगर हस्तक्षेप करें तो चीजें सामान्य हो सकती हैं, समाज का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं चाहता कि ऐसी स्थितियां बनें।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…