23 अप्रैल 2023.। रतलाम से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6:35 पर इंदौर के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर 2 कोच में अचानक आग लग गई। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग फैल गई और बड़ी लपटें उठने लगी। इससे यात्री अपना सामान निकाल कर दूर जाकर खड़े हो गए। प्रशासन आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी
By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…





