आ गई मृत चीता उदय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

श्योपुर। दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीता ‘उदय’ की मौत मामले में किसी चूक की बात सामने नहीं आई है। मौत हृदय द्वारा प्रभावी ढंग से न सिकुड़ने व रक्त के सामान्य संचरण में ठहराव होने की वजह से हुई। विशेषज्ञों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत चीते के फेफड़े और दिल में पैथालाजिकल घाव भी पाए गए। संदेह है कि चीता ने बाड़े में मौजूद हिरण का शिकार करने के दौरान जो मेहनत की थी, वह इसका कारण हो सकता है। इसे ही पैथालाजिकल घाव कहा जा रहा है।

छह साल की उम्र के ‘उदय’ ने कूनो नेशनल पार्क में बने बाड़े में 23 अप्रैल को अचानक दम तोड़ दिया था। मौत के पीछे हृदयाघात या जहरीले कीड़े के काटने की आशंका जताई जा रही थी, सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात के ही संकेत मिले, हालांकि अभी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। फिर भी अधिकारी मौत के पीछे किसी चूक की बात

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…