SCO की मीटिंग में रूस ने किया चीन का बचाव

:राजनाथ के सामने रूसी रक्षा मंत्री ने QUAD को कोसा, भारत भी इसका सदस्य

तस्वीर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू (बाएं) और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (दाएं) की है। – Dainik Bhaskar
तस्वीर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू (बाएं) और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (दाएं) की है।
भारत में हुई SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रूस ने चीन का बचाव किया । रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि अमेरिका QUAD और AUKUS जैसे संगठनों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर चीन को खतरे में डाल रहा है।

दरअसल, भारत भी चीन के खिलाफ बने QUAD संगठन का सदस्य है। रूसी रक्षा मंत्री के बयान के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वहां मौजूद थे। शोइगू ने कहा कि नाटो देश अमेरिका के नेतृत्व में एशिया-पैसिफिक में दबदबा बनाना चाहते हैं।

अमेरिका दूसरे देशों को चीन और रूस के खिलाफ भड़का रहा
रक्षा मंत्रियों की बैठक में सर्गेई शोइगू ने कहा कि पूरी दुनिया में अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए अमेरिका और उसके साथियों ने वैश्विक सुरक्षा के ढ़ांचे को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, अमेरिका और उसके समर्थक एजेंडा के तहत दूसरे देशों को चीन और रूस के खिलाफ भड़का रहे हैं। ताकि जंग हो। उनका असली मकसद रूस को हराना और चीन को धमकियां देना है ताकि वो आराम से दुनिया पर एकाधिकार जमाए रखें।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…