नई दिल्ली
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस कीमतों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 मई को हुई समीक्षा के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी गिरावट की गई है।
1 मई से कमर्शियल सिलेंडर 171.50 रुपए सस्ता हुआ है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया
राजधानी दिल्ली में 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपए में मिलेगा। अप्रैल में इसकी कीमत 2028 रुपए प्रति सिलेंडर थी। इसी तरह कोलकाता में 2132 रुपए प्रति सिलेंडर के स्थान पर 1960.50 रुपए रेट रहेगा।
वहीं मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर का दाम 1808.50 रुपए हो गया है, जो पिछले महीने कीमत 1980 रुपए था। चेन्नई में 2021.50 रुपए कीमत होगी, जो अप्रैल में 2192.50 रुपए थी

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…