कश्मीर में दो जगह आतंकियों से मुठभेड़ जारी

22 घंटे से जारी, यहां दहशतगर्द रुक-रुककर फायरिंग कर रहे; बारामूला में एक आतंकी मार गिराया

राजौरी
आतंकवादी कांडी के जंगलों में बनी एक गुफा के भीतर छिपे हुए हैं। इस इलाके में काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं। – Dainik Bhaskar
आतंकवादी कांडी के जंगलों में बनी एक गुफा के भीतर छिपे हुए हैं। इस इलाके में काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कांडी जंगल में छिपे आतंकवादियों ने शुक्रवार रात सवा बजे एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी, जो अब तक जारी है। यह जानकारी जम्मू में सेना के PRO ने शेयर की। सेना और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे से चल रही मुठभेड़ अब तक जारी है।

दूसरी तरफ, बारामूला के करहमा कुंजर में भी पुलिस और आतंकियों के बीच सुबह 4 बजे से मुठभेड़ चल रही है। जिसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। हालांकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में शामिल थे। सेना ने इन्हें घेर रखा है, लेकिन शुक्रवार को ही आतंकियों के एक ब्लास्ट में सेना के 5 जवान शहीद हो गए।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…