धरना पर बृजभूषण का पलटवार

दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar-Mantar) पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों (Wrestlers) के तमाम आरोपों के बीच WFI के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने फेसबुक लाइव किया और अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब दिया. ब्रजभूषण सिंह ने पूछा कि ये कैसा षड़यंत्र रचा, जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं वे घटना का दिन और तारीख तक नहीं बता पा रहे हैं. मेरे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं. मैंने तो आज तक किसी को फोन भी नहीं किया. चाहे तो कॉल डिटेल निकालकर देख ली जाए. ब्रजभूषण सिंह ने आगे कहा कि मैं जूनियर पहलवानों की लड़ाई लड़ रहा हूं जो ओलंपिक आदि खेलों का सपना संजोए बैठे हैं. इसके अलावा ब्रजभूषण ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे बीत चुके पहलवान हैं.

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…