केरल स्टोरी फिल्म के क्रू मेंबर को धमकी

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में फिल्म को बैन करने की मांग के बीच फिल्म के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में लिखा है, ‘अकेले घर से बाहर मत निकलना। तुमने फिल्म में ये कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया।’

मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने धमकी पाने वाले क्रू मेंबर को सिक्योरिटी दे दी है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है क्योंकि उन्हें लिखित में शिकायत मिलनी बाकी है।

वहीं, इस फिल्म को मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री किया जाएगा। CM योगी ने ट्वीट किया- ‘The Kerala Story’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री की जाएगी’। बताया जा रहा है कि CM योगी खुद कैबिनेट के साथ मूवी देख सकते हैं। इससे पहले 6 मई को इसे MP में टैक्स फ्री किया गया था।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…