कर्नाटक में सीएम पर अभी सस्पेंस

कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर पेंच फंस गया है। विधायकों ने गेंद पार्टी नेतृत्व के पाले में डाली, तो भी अब तक फैसला नहीं हो सका है। पार्टी नेतृत्व को पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार में से किसी को चुनना है, लेकिन सबकुछ इतना आसान नहीं लग रहा। इस बीच, कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम डिप्टी सीएम की मांग रखकर परेशानी और बढ़ा दी।

…तो शिवकुमार पार्टी के लिए दे सकते हैं पद की कुर्बानी
शिवकुमार भी गांधी परिवार के निकटस्थों में हैं और ईडी की हिरासत के दौरान सोनिया गांधी का विशेष रूप से जेल जाकर उनसे मिलना इसका उदाहरण है। हालांकि इसके बावजूद सिद्दारमैया का सियासी दावा मजबूत होने की चर्चाएं हैं। शिवकुमार ने भी रविवार को मुख्यमंत्री के लिए दोनों के बीच टकराव की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिद्दरमैया का हमेशा सहयोग किया है और साथ ही पार्टी के लिए कई बार कुर्बानी दी है। शिवकुमार की इस टिप्पणी का संकेत है कि नौबत आई तो वह एक बार फिर कुर्बानी दे सकते हैं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…