शाहरुख ने कहा था-आर्यन को जेल में मत डालना

:वो टूट जाएगा, NCB के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े ने हाईकोर्ट में पेश की चैट

मुंबई30 मिनट पहले
समीर वानखेड़े ने कोर्ट में बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें पहला मैसेज 3 अक्टूबर 2021 को किया था। – Dainik Bhaskar
समीर वानखेड़े ने कोर्ट में बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें पहला मैसेज 3 अक्टूबर 2021 को किया था।
आर्यन ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल चीफ समीर वानखेड़े ने शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में शाहरुख खान से हुई चैट पेश कीं। इसमें शाहरुख वानखेड़े से कह रहे हैं कि उनके बेटे को जेल में ना डाला जाए। समीर वानखेड़े ने अपने खिलाफ CBI एक्शन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है।

वानखेड़े ने 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज में रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की थी। यहां से आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद आर्यन 27 दिन तक आर्थर रोड जेल में थे। आर्यन के खिलाफ पुख्ता सबूत न मिलने की वजह से कोर्ट ने उन्हें 28 अक्टूबर को बेल दी और 30 को वो जेल से बाहर आए थे।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…