रील बनाने के लिए राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख नोचे

:वन विभाग ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

कटनी
वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए एक युवक ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख नोच दिए। उसके साथी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपी का पता नहीं चला है
मामला मध्यप्रदेश के कटनी का है। वायरल वीडियो में मोर के साथ एक युवक और युवती बैठे नजर आ रहे हैं। एक अन्य युवक भी नजदीक ही ऊंचाई पर बैठा दिख रहा है। वीडियो में युवक मोर के पंख नोच रहा है। वह हंसते हुए कैमरे के सामने देख रहा है।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…