कूनो में चीते के शावक की मौत

ज्वाला के शावक ने बड़े बाड़े में दम तोड़ा; दो महीने में चार चीतों की गई जान

श्योपुर
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को चीते के शावक की मौत हो गई। यहां दो महीने के भीतर अब तक चार चीतों की मौत हो चुकी है। कूनो में मादा चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक शावक की मौत हुई है। मौत का कारण अभी पता नहीं चला है

दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था।
दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था।
प्रमुख वन संरक्षक जेएस चौहान ने शावक की मौत की पुष्टि की है। 27 मार्च को मादा चीता ज्वाला (उस समय शियाया) ने चार शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 23 हो गई थी। शावकों के जन्म से दो दिन पहले ही मादा चीता ​​​​​साशा की मौत हुई थी। इसके बाद चीता उदय और दक्षा की मौत हो गई।

कूनो में अब 20 चीते बचे
पहली खेप में नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। अब 20 चीते ही कूनो नेशनल पार्क में बचे हैं।

  • Related Posts

    योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए 845 आवास, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

    प्रयागराज में आवास निर्माण के लिए 543 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी लखनऊ में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के…

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…