लाल निशान में खुला शेयर बाजार

:सेंसेक्स 147 अंक फिसलकर 61,834 पर खुला, अडाणी एंटरप्राइजेज में 2% की गिरावट

मुंबई
आज यानी बुधवार (24 मई) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 147 अंक फिसलकर 61,834 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 20 अंको की गिरावट रही, यह 18,294 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है।
अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कल एंटरप्राइजेज का शेयर 382 रुपए (19.55%) चढ़कर 2,338 रुपए पर बंद हुआ था। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 82.83 पर खुला है।
अशोक लेलैंड का मुनाफा 5 गुना बढ़ा
कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने मंगलवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसका मुनाफा 5 गुना बढ़कर 802.71 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह पिछले साल समान तिमाही में यह 157.85 करोड़ रुपए था।
शेयर बाजारों को दी जानकारी के मुताबिक बीती तिमाही में कंपनी की आय 33% बढ़कर 13,202.55 करोड़ रुपए हो गई। पिछले साल समान तिमाही में यह 9,926.97 करोड़ थी। मार्च तिमाही में कंपनी का खर्च 28.17% बढ़कर 12,085.5 करोड़ रुपए हो गया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…