हिज्ब-उत-तहरीर के 10 सदस्यों को 2 जून तक जेल

:कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल की NIA कोर्ट में पेशी; भोपाल-छिंदवाड़ा, तेलंगाना से हुई थी गिरफ्तारी
भोपाल
हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) के 10 सदस्यों को बुधवार को भोपाल की NIA कोर्ट में पेश किया गया। 24 मई को इनकी रिमांड पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने इन्हें 2 जून तक जेल भेज दिया। सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया गया था। जहां सभी को NIA की रघुवीर प्रसाद पटेल की कोर्ट में पेश किया गया।
भोपाल, छिंदवाड़ा और तेलंगाना से गिरफ्तार HUT के 16 सदस्यों को ATS ने 19 मई को भी कोर्ट में पेश किया था। तब कोर्ट ने 6 को जेल भेज दिया था। बाकी 10 सदस्यों को 24 मई तक के लिए रिमांड पर सौंपा था। 19 मई को ATS ने HUT सदस्यों से पूछताछ की मांग करते हुए रिमांड मांगी थी। इसका बचाव पक्ष ने विरोध करते हुए कहा था, अभी तक ली गई रिमांड में ATS इनसे कुछ खास नहीं उगलवा पाई है। कोर्ट ने 10 सदस्यों की 24 मई तक रिमांड मंजूर कर ली थी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…