दिव्य दरबार में बांग्लादेशी युवती बोली- सनातनी बनना है

:पं. धीरेंद्र शास्त्री से कहा- हम मजहब के खिलाफ नहीं, घर वापसी पर भरोसा है

बालाघाट
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में बांग्लादेश से आई एक युवती पहुंची। उसने विनती करते हुए कहा कि मुझे सनातन धर्म स्वीकार करना है। युवती ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि वह कई महीनों से यूट्यूब पर उनका कार्यक्रम देख रही है। उसे राम नाम का जाप करने से सुकून मिलता है।
धीरेंद्र शास्त्री ने युवती से पूछा कि किसी के दबाव में आकर तो ये कार्य नहीं कर रही है, इस पर युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वीजा के साथ भारत आई है। किसी का दबाव नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आप अपने मजहब में रहकर भी सनातन धर्म को स्वीकार कर सकते हैं। तो युवती ने सनातनी बनने की इच्छा जताई।
बालाघाट के परसवाड़ा के भादुकोटा में दो दिवसीय वनवासी रामकथा का आयोजन हुआ। इसमें दो दिन यानी 23 और 24 मई को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया। 24 मई को बांग्लादेश से आई युवती भी शामिल हुई। 24 मई को पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में पहली अर्जी पिता के घर परसवाड़ा आई महिला नेहा और पुरूष में पहली अर्जी केवलारी के बगलई निवासी देवेंद्र और शिवम की लगी।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…